CONFERENCE CALL TECHNIQUES
जब हम अपने बिजनेस में नए-नए होते हैं, और हमें अपने बिजनेस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता होता है। लेकिन हमें बिजनेस में काम तो करना होता है, तभी हम आगे बढ़ेंगे या ग्रोथ करेंगे और जब हम नए प्रोस्पेक्ट को लाते हैं, तो हमें इस बिजनेस के बारे में बताना और समझाना पड़ता है, क्योंकि हम खुद इस बिज़नेस में नए हैं, तो हम उसे ज्यादा अच्छे से समझा नहीं पाते हैं। तब हमें जरूरत पड़ती है कॉन्फ्रेंस कॉलिंग की।
इसमें होता क्या है , हम पहले अपने मेंटर के पास कॉल करेंगे, और उनको बताएंगे कि सर मुझे आपसे किसी प्रोस्पेक्ट से बात करवानी है, क्या आप फ्री हैं? यदि वह हां बोलते हैं तो उनका टाइम फिक्स कर ले। और उसी समय उनको प्रोस्पेक्ट के बारे में सारी जानकारी दे दीजिए। जैसे वह आपका फ्रेंड है, आपके रिलेटिव, या ऐसे पर्सन जिनसे आप पहली बार मिले हैं, या फिर आप उन्हें किसी दूसरे प्रोस्पेक्ट के माध्यम से मिले है। वह क्या करते हैं। उनका हॉट बटन क्या है। (क्या उन्हें अपनी बेटी की शादी करनी है, और उन्हें पैसे की रिक्वायरमेंट है। या फिर उनके घर में कोई बीमार तो नहीं है, वगैरह वगैरह) सारी जानकारी अपने मेंटर को देनी है। और उनका टाइम फिक्स कर लेते हैं।
अब आप अपने प्रोस्पेक्ट के पास कॉल करेंगे, और अपने मेंटर के दिए हुए टाइम के हिसाब से आप उनका भी टाइम ले लेते हैं, और साथ ही साथ उनको अलर्ट भी करते हैं कि हमने अपने इंटरनेशनल कोच से टाइम लिया है जिनका टाइम बहुत ही कीमती है, क्योंकि उनकी कई अलग-अलग मीटिंग रहती हैं। तो ऐसा ना हो कि हम सर से टाइम ले ले और आप प्रजेंट ही ना रहे इसलिए आप यदि कंफर्टेबल हो तभी टाइम दीजिए।
अब इसके बाद आप अपने प्रोस्पेक्ट को रिमाइंडर भेजते रहिए, 90 मिनट का, 45 मिनट का, और लास्ट 15 मिनट का इससे क्या होगा कि प्रोस्पेक्ट को याद रहेगा कि उसे किसी से बात करनी है, और इस तरह से वह आएगा ही आएगा।
और यदि वह किसी इमरजेंसी के कारण, नहीं आ पाता है तो वह हमें मैसेज भेज देगा कि वह नहीं आ सकता। और हम उसी समय अपने मेंटर को मैसेज भेज देंगे कि सर उन्हें कुछ काम पड़ गया, इसलिए वह आज नहीं आ पाए तो हमारे मेंटर का टाइम वेस्ट होने से बच जाएगा।
और जब आपका टाइम हो जाता है तो आप अपने मेंटर को 10 या 5 मिनट पहले रिक्वेस्ट रिमाइंडर भेजिए।
अब दिए गए समय पर अपने प्रोस्पेक्ट को कॉल कीजिए और फिर अपने मेंटर को कॉल कीजिए और कॉन्फ्रेंस कर दीजिए।
फिर आपको अपने मेंटर का परिचय अपने प्रोस्पेक्ट से करवाना है। मान लीजिए हमे अपने मेंटर शैलेश सर से कांफ्रेंस कॉल करवाना है। तो आप कहेंगे कि सर, यह हमारे मेंटर शैलेश सर हैं, जो हमारे इंटरनेशनल कोच हैं।एयरफोर्स से रिटायर हैं और एटॉमी बिजनेस को ज्वाइन करके एक ऊंचे पद पर पहुंच चुके हैं, और सर चाहते हैं कि हर कोई इस बिजनेस में आए और ग्रोथ करें। हमारे सर हमारी इस ईगल एजुकेशन सिस्टम के एटॉमि फैमिली के हेड हैं। और हमारे जैसे सभी बच्चों को बहुत ही केयर फुली सपोर्ट देते हैं, हमारे हर मुश्किल पर हमारे साथ खड़े रहते हैं। और इसीलिए यह बहुत ही जुनून के साथ इस बिजनेस को सिखा रहे हैं। और मैं और आप बहुत ही लकी हैं, जो सर ने अपने बिजी शेड्यूल से हमारे लिए 10 मिनट निकाले।
इसके बाद आपको अपने प्रोस्पेक्ट का परिचय शैलेश सर से करवाना है। उनका जो भी नाम हो आप बताइए, और बताइए कि सर यह हमारे ऑफिस में काम करते हैं। और हमारे बड़े भाई जैसे हैं, या फिर जो भी आपका रिलेशन हो वो कहींये। सर जैसा कि आपने बोला था आप 10 लोगों की लिस्ट बनाएं तो मेरे 10 लोगों में सर का नाम भी शामिल है। सर प्लीज आप अपना 10 मिनट का कीमती समय दीजिए और इन्हें सिस्टम के बारे में समझाइये।
ऐसा कहकर , थैंकयू सर ओवर टू यू बोलें और अपने आप को म्यूट कर दीजिए।
यहां पर सबसे ज्यादा जरूरी चीज है, जो हमें ध्यान रखना है, वह यह है कि जब भी हम एडिफिकेशन करते हैं तो सिर्फ अपने मेंटर का ही एडिफिकेशन ज्यादा से ज्यादा करिए प्रॉस्पेक्ट का हमें सिर्फ परिचय देना है।
ओके धन्यवाद✅🕉
Comments
Post a Comment