3 कार्डिनल रूल




3 कार्डिनल रूल नेटवर्क मार्केटिंग के लिए एक बहुत ही खास और जरूरी रूल है यह बिजनेस में उसके हार्ट की तरह काम करता है जिस तरह से हमारे हार्ट में इतनी ताकत होती है कि वह गंदे खून को साफ खून में बदल देता है और जिस दिन उसकी यह ताकत खत्म हो जाती है या उसकी कोई एक नली ब्लॉक हो जाती है उस दिन उस इंसान का बचना मुश्किल हो जाता है इसी तरह से 3 कार्डिनल रूल हमारे इस बिजनेस को वायरस से बचाता है। 
 3 कार्डिनल रूल हमारे इस बिजनेस को वायरस से बचाता है। 

1st Cardinal rule👉 

पहला कार्डिनल रूल हमारा यह कहता है जब आपने इस बिजनेस को ज्वाइन किया है तो आप यहां पर नए होते हैं और आपको यहां ज्यादा जानकारी भी नहीं होती तो इसलिए यदि आप कोई भी काम करने जा रहे हैं जैसे प्रोस्पेक्टिंग करना रजिस्ट्रेशन करना प्लान दिखाना कुछ भी तो बिना अपने मेंटर्स के (जो ग्रोइंग हो एक्टिव हो) पूछे आप कोई भी काम कभी ना करें, कभी ना करें, कभी ना करें। 

फायदा👉 मेंटर से पूछने का मतलब यह नहीं है कि वह आपका बॉस है
मेंटर से पूछने का मतलब यह भी नहीं है कि वह आपसे नाराज हो जाएगा
उससे पूछने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है की आप बिना उनसे पूछे कोई काम नहीं कर सकते।
मेंटर से पूछने का सीधा मतलब यह होता है की जो गलती मेंटर कर चुका है वह गलती आप करने से बचें और आप का टाइम, आप का मनी, आप का एनर्जी वेस्ट होने से बच जाएगी। 

2nd कार्डिनल रूल👉

 दूसरा कार्डिनल रूल हमारा यह कहता है कि यदि कोई भी नेगेटिविटी आती है तो आप अपने पार्टनर या आपकी ब्रदर सिस्टर लाइन से बात नहीं करनी है, नहीं करनी है, नहीं करनी है। 
यदि आपके मन में नेगेटिव की कोई भी बात आती है चाहे वह मेंटर की हो डाउन लाइन की हो कंपनी की हो प्रोडक्ट की हो कस्टमर की हो कोई भी नेगेटिविटी आती है तो वह सिर्फ और सिर्फ आपके मेंटर के पास ही जानी चाहिए यदि आप देना चाहते हैं तो वैसे तो हम अपने माइंड को वाइब्रेशन, प्रिपरेशन के द्वारा तैयार किए होते हैं और अपने परमपिता परमात्मा को समर्पित होते हैं और फिर हम अपने भगवान के बच्चे हैं जब हम ऐसा सोचते हैं तो कनवर्जन की ताकत अपने आप हमारे अंदर आ जाती है और अगर हम नहीं कर पाते हैं तो हमें सिर्फ और सिर्फ अपने मेंटर के पास ही जाना चाहिए जहां से हमें हमारे नेगेटिव की हमारे डाउट्स का 100% हल मिलेगा

3rd कार्डिनल रूल👉 

तीसरा कार्डिनल रूल हमारा यह कहता है की हमें किसी  के ईगो को हर्ट नहीं करना है, किसी के हनी, मनी और समय के साथ खिलवाड़ नहीं करना है, नहीं करना है, नहीं करना है। 

मान लीजिए इस बिजनेस में अपने ईगो के कारण कोई हमारी बात नहीं सुनता तो हमें उसके इगो को हर्ट नहीं करना है उसे दुखी नहीं करना है हमें उसे समझाना है लेकिन अपने तरीके से प्यार से समझाना है। 

इस बिजनेस में हमारे साथ फीमेल भी वर्क करती हैं, तो हमें किसी की वाइफ हो, किसी की बेटी हो, किसी की पत्नी हो या किसी की बहन हो उनके साथ सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित रहना है हमें उनके पर्सनल मामले में दखल नहीं देना है। नहीं देना है। नहीं देना है। 

हमें किसी के साथ पैसे का लेन देन नहीं करना है और अगर हमने पैसे का लेनदेन किया है तो उसे अपने लेवल पर ही सॉल्व करना है यह बात ना तो डाउनलाइन(पार्टनर) तक जानी चाहिए और ना ही मेंटर तक, हमें अपने लेवल पर ही सॉल्व कर लेना चाहिए

हमें किसी के टाइम के साथ खिलवाड़ नहीं करना है हम जिस तरह से अपने टाइम की परवाह करते हैं उसी तरह से हमें दूसरे की टाइम की भी परवाह करनी चाहिए। हम जब भी किसी को टाइम देते हैं तो उस टाइम पर हमें वहां पहुंचना ही चाहिए इसलिए हम अपना कंफर्टेबल टाइम दें जिस टाइम हम प्रजेंट रहते हैं

सर यह हो गए हमारे थ्री कार्डिनल रूल अगर हम इसको सही से फॉलो करते हैं तो हमारा बिज़नेस हमारी टीम हमारा पूरा सिस्टम हमें सपोर्ट करेगा। 
धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

Induction

तीन विशेष शक्तियां

SELF TALK TECHNIQUES