प्रोस्पेक्टिंग



प्रोस्पेक्टिंग


इंटेंशन ऑफ प्रोस्पेक्टिंग - सबसे पहले हमें यह देखना होता है कि हमारा प्रोस्पेक्टिंग का इंटेंशन क्या होता है, मतलब हम प्रोस्पेक्टिंग क्यों करते हैं हम ऐसा इसलिए करते हैं कि इस प्रोसेस के द्वारा हमें उस व्यक्ति की पहचान होती है कि वह व्यक्ति हमारे इस टीम में शामिल होने लायक है या नहीं |

इस प्रोसेस द्वारा हमें पता चलता है की, उसकी रियल रिक्वायरमेंट किस चीज में है|  वास्तव में उस प्रोस्पेक्ट को किस चीज की जरूरत है और यह जानना होगा कि उसका हॉट बटन क्या है | 


वाइब्रेशनल प्रिपरेशन - जब आप प्रोस्पेक्टिंग करने जा रहे हैं तो सबसे पहला काम क्या करना चाहिए ?सबसे पहला काम वाइब्रेशनल प्रिपरेशन करना होता है|  मतलब हमें अपने भगवान को ध्यान करना है ( जिस भी भगवान को आप मानते हैं वो शंकर भगवान भी हो सकते हैं राम जी, विष्णु जी, हनुमान जी व दुर्गा मां जिसे भी आप मानते हो )  मन ही मन उनको प्रणाम करना है और उस आदमी को जिसपर आप फॉर्म FORM करने जा रहे हैं। उसे अपने और भगवान के बीच खड़ा करना है और भगवान से यह बोलना है। हे भगवान मैं आपसे निवेदन करता हूं मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मुझे माध्यम बनाइए या मेरे द्वारा उस व्यक्ति के जीवन को सही और शानदार तरीके से बदल दीजिए मुझे इतनी शक्ति, युक्ति और विधि दीजिए कि मैं उसे सफल बना सकूं।
इस तरह से भगवान की सहायता और मदद से अपने माइंड को सेट करने के बाद अब आपको अपने प्रोस्पेक्ट के ऊपर फोकस  करना है, और फॉर्म अप्लाई करना है | 

अब उनसे हमें किन-किन चीजों के बारे में पूछना है -

FORM:-

  1. F  फॉर फैमिली - हमें उनसे उनके फैमिली के बारे में पूछना है कि आपकी फैमिली में कितने लोग हैं आप ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं, आप  के कितने बच्चे हैं | 
  2. O फॉर  ऑक्यूपेशन - उसके बाद हमें उनके काम धंधे के बारे में पूछना है कि आप क्या काम करते हैं, जॉब करते हैं, सरकारी सर्विस में है या बिजनेस करते हैं | तो ऐसे हमें उनके काम के बारे में सारी जानकारी ले लेनी है।
  3. R फॉर रिक्रिएशन - अब हमें उनसे उनके खाली समय के बारे में पूछना है, जैसे  कि सर जब आप काम के बाद कुछ समय फ्री होते हैं तो आप फ्री समय में क्या करते हैं,  आप टीवी देखते हैं, या दोस्तों से बातें करते हैं ? क्या करते हैं,  जब आपको कोई काम नहीं होता।
  4. M फॉर मॉनिटरी स्टेटस - हमें उनसे पैसे के बारे में पूछना है, सर हम किसी से डायरेक्ट यह तो नहीं पूछ सकते हैं की बताइए आपके पास कितना पैसा है, ऐसे तो वह कभी हमारे साथ जुड़ेगा ही नहीं, तो उसके लिए हम उससे ऐसे पूछ सकते हैं कि सर आपके घर में कितने लोग कमाने वाले हैं और कितने लोगों का आपका परिवार है। या आपकी कितनी ई एम आई जाती है या आपके घर में कोई बीमार तो नहीं है आपको अपनी बेटी की शादी करनी है उसके लिए पैसे की क्या रिक्वायरमेंट है इस तरह से हमें उनके मॉनेटरी स्टेटस के बारे में पता चल जाता है कि उनका स्टेटस क्या है।
इस स्टेप को हमें 2 से 3 मिनट के अंदर कंप्लीट करना है और इस प्रोसेस के बाद हम जान जाते हैं कि उस प्रोस्पेक्ट की पर्सनालिटी कैसी है उसका मूड कैसा है उसे पैसे की जरूरत है या नहीं हमारे इस बिजनेस में उसे इंटरेस्ट है या नहीं और वह हमारे टीम के लिए हमारे बिजनेस के लिए परफेक्ट है या नहीं।

30 सेकंड रूल :-
जब हम फॉर्म अप्लाई करके यह समझ जाते हैं की प्रोस्पेक्ट का नजरिया क्या है उसे इस  बिजनेस से पैसिव इनकम की जरूरत है या नहीं तब उस प्रोस्पेक्ट के ऊपर हम 30 सेकंड रूल को फॉलो करते हैं इस तरह से।

जब आप 30 सेकंड रूल को फॉलो करने जा रहे हैं तो उस समय आपकी आँखों में चमक, आवाज में खनक होनी चाहिये और आपके अंदर फुल कॉन्फिडेंस होना चाहिये अब आप उस प्रोस्पेक्ट से क्वेश्चन पूछिए।

क्वेश्चन :- 

  1. यदि मैं आपकी मदद करूं, ऑनलाइन पार्ट टाइम और बिल्कुल लीगल तरीके से महीने के 50000 से ₹100000 कमाने के लिए तो क्या आप मुझे अनुमति देंगे?
  2. क्या आप उस बिजनेस को सुनना पसंद करेंगे, जानना चाहेंगे ?
  3. क्या आप अपना डिटेल और डॉक्यूमेंट  देना पसंद करेंगे ?

अब आप क्वेश्चन पूछिए और बिल्कुल साइलेंट हो जाइए 30 सेकंड तक उस व्यक्ति के रिस्पॉन्ड का वेट कीजिए और उस समय हमें उसके आंखों में आंखें डाल कर देखना है और चेहरे पर मुस्कुराहट होनी चाहिए।
30 सेकंड साइलेंट रहने के बाद हां बोलता है सबसे पहले उसके डिसीजन की तारीफ कीजिए, आपने बिल्कुल सही डिसीजन लिया है यह डिसीजन आपकी लाइफ को चेंज कर देगा और फिर उनका एक्टिव फोन नंबर व्हाट्सएप नंबर ले लीजिए और उसे वहीं पर चेक कीजिए क्या वह सही नंबर है क्योंकि कभी-कभी लोग डायरेक्ट हमें मना नहीं कर पाते हैं और जान छुड़ाने के चक्कर में गलत नंबर दे देते हैं।

और यदि ना बोलता है तो कहिए कोई बात नहीं सर आप नहीं करना चाहते तो कोई बात नहीं है क्या आप मुझे कुछ ऐसे व्यक्तियों का फोन नंबर दे सकते हैं जिनके घर में बीपी, कैंसर, डायबिटीज, मोटापा स्किन प्रॉब्लम है, और उनका नंबर लेने के बाद आप वहां से तुरंत निकल जाइए। और अगर नहीं निकल सकते आपको बैठना ही पड़ रहा है टॉपिक चेंज कर दीजिए।

 इसके बाद आपको उनके नंबर पर सिर्फ एक वेबसाइट लिंक और 5 मिनट का ऑफिशियल वीडियो भेज देना है बस अब आपको 24 से 72 घंटे के अंदर उसे कॉल करना है और अपने अपलाइन से कॉन्फ्रेंस कॉल करवा देना है और उन्हें सिस्टम में डाल देना है बस हो गया आपका प्रोस्पेक्टिंग और 30 सेकंड रूल | 

  सम्मरी :-
  • इस पूरे का निष्कर्ष ये निकलता है की ये बिज़नेस है लोगों का हमे लोगों को यहाँ शामिल करना है | तो हमें यह पता होना चाहिए किस बात से लोग एक्टिवेट होते हैं किस बात से वह मोटिवेट होते हैं और किस बात से डिमोटिवेट होते हैं उनको कौन सी बातें अच्छी लगती हैं किस बात से उन्हें नाराजगी होती है तो हमें यहां पर उनकी हां में हां मिलाना है | 
    • तो सबसे पहले उस प्रोस्पेक्ट से रिलेटिविटी बनानी पड़ती है |  जिस बात से वह एग्री करता है उसी बात में हमें भी सहमति जतानी पड़ती है कहने का मतलब यह है कि हमें उससे एक अच्छा व्यवहार बनाना पड़ता है जितना अच्छा वह आप व्यवहार बनाते हैं जितना ज्यादा उसे अपने फेवर में लेते हैं उतनी ही जल्दी उसके जुड़ने के चांस बढ़ जाते हैं| 

Comments

Popular posts from this blog

Induction

तीन विशेष शक्तियां

SELF TALK TECHNIQUES