ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग वेबिनार में होस्टिंग कैसे करें❓


1👉 होस्ट को हमेशा टाइम से 5 मिनट पहले लॉगइन करना है।

2👉 सबका नाम लेकर वेलकम करना है जो कि टीम लीडर है, क्योंकि पूरे लोगों का नाम तो ले नहीं सकते।

3👉 नए लोगों के बारे में पूछना है उनका परिचय पूछना है।

यह सारे काम हमें 5 मिनट में कर लेना है।

4👉 जो अपने मेंटर अपलाइन है उन से परमिशन लेकर मीटिंग स्टार्ट करना है।

5👉 अब आपको बताना है की वेबीनार का टॉपिक क्या है।

6👉 अब वेबीनार के जो ग्राउंड रूल हैं उनके बारे में बताना है।

7👉 हमारे गेस्ट स्पीकर और स्टैंड बाय स्पीकर का एडिफिकेशन करना है।

DEMO👉 गुड इवनिंग एवरीवन मैं सरिता मिश्रा एक हाउसवाइफ हूं और प्रयागराज से हूं मैंने अपने हस्बैंड के साथ मिलकर इस एटॉमि बिजनेस को ज्वाइन किया हैं हमें स्पॉन्सर किया है राहुल सर ने जो कि एक यंग और एनर्जेटिक लीडर हैं और भोपाल से हैं यह ऑटोमोबाइल इंजीनियर है। 
और हमारे मेंटर हैं शैलेश सर जी जो कि एक इंटरनेशनल कोच हैं और हमारे इस पूरे ईगल एजुकेशन सिस्टम के आधार हैं हम सभी बच्चों का पालना एक माता-पिता की तरह करते हैं और मैं आपको बताना चाहूंगी की आज की होस्ट मैं हूं, और आज मुझे यह मौका मिला है कि मैं आपके साथ यहां 60 से 90 मिनट का समय आपसे बातें करते हुए बिताउ इस बात की मुझे बहुत खुशी है।

 दोस्तो मैं आप लोगों को जूम मीटिंग के कुछ ग्राउंड रूल बताना चाहूंगी

1👉 यह सेशन 60 से 90 मिनट का होता है।

2👉 40 मिनट बाद यदि आप यहां से लाग् ऑफ हो जाते हैं तो फिर उसी लिंक पर जाकर जहां से आप यहां पर आए थे री लॉगिन करना है।

3👉 और मीटिंग के दौरान आप किसी भी फोन कॉल को रिसीव नहीं करेंगे अगर ज्यादा ही जरूरी है तो आप कॉल अटेंड करके फिर से रिलॉगिन कर लीजिए।

4👉 जब तक प्रेजेंटेशन चल रहा है आप अपने आप को पूरी तरह से म्यूट रखेंगे अगर आपका कोई क्वेश्चन होगा तो प्रेजेंटेशन के बाद आपको पूरा मौका दिया जाएगा।


5👉 और सबसे इंपॉर्टेंट बात सभी के वीडियो पूरी तरह से बन्द रहेंगे और बीच-बीच में किसी किसी का गलती से स्क्रीन शेयर हो जाता है तो आप ध्यान रखेंगे कि ऐसा ना हो क्योंकि अगर ऐसा होता है तो प्रेजेंटेशन में डिस्टरबेंस हो जाता है। और हमारे गेस्ट किसी विशेष जानकारी को नहीं जान पाएंगे।



तो दोस्तों मैं सरिता मिश्रा हमारी इस एटॉमि फैमिली में और जूम मीटिंग में आप सभी का स्वागत करती हूं।

 मैं यहां पर उपस्थित सभी गेस्ट को जो लोग आज यहां गेस्ट की तरह आए हुए हैं उनको धन्यवाद देना चाहूंगी क्योंकि उन्होंने अपना इतना कीमती समय निकाला और हमारे साथ यहां एक से डेढ़ घंटे देने का निश्चय किया है तो इसके लिए मैं आपको शुभ कामनाएं देती हूं और मैं आपसे कहना चाहती हूं कि यदि आपने इस 40 मिनट के सेशन को पूरी तरह से ओपन माइंड हो कर ध्यान दिया तो आपको यह आश्वासन देती हूं कि आपको दोबारा यह कहने का मौका कभी नहीं मिलेगा कि भगवान ने आपको अमीर बनने के लिए एक मौका नहीं दिया।


जैसे छाता और पैराशूट बड़ी काम की चीज होती है, यह हम सबको पता है लेकिन वह भी काम तभी करता है जब हम उसको खोलते हैं। 

तो आप सभी लोग अपने सारे काम छोड़ कर ओपन माइंड से अपना पूरा ध्यान यहां दीजिए जिससे आपको सभी टॉपिक क्लियर हो सके। 
धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

Induction

तीन विशेष शक्तियां

SELF TALK TECHNIQUES