व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाना
- ब्रॉडकास्टिंग के लिए हम अपने व्हाट्सएप पर जाएंगे और ऊपर राइट साइड में बने थ्री डॉट्स को क्लिक करेंगे तो उसमें न्यू ब्रॉडकास्ट खुल जाएगा।
- अब न्यू ब्रॉडकास्ट को टच किया तो हमारे व्हाट्सएप कांटेक्ट खुल जाएगे।
- अब आपको जिसे भी चाहिए उनका कांटेक्ट नंबर ऐड करके ओके कर दीजिए, आपका न्यू ब्रॉडकास्ट तैयार हो जाएगा।
ब्रॉडकास्ट को नाम देना
- अब आप फिर से होम पेज पर आइए और यहां अपने बनाए हुए ब्रॉडकास्ट को टच कीजिए, और ऊपर रिसिपिएंट को टच कीजिए।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा वहां बने पेन को टच कीजिए, और अपने ब्रॉडकास्ट का नाम लिखिए, आपको जो भी नाम देना हो।
लोगों को ब्रॉडकास्ट में एड करना व निकालना
- आपको व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट खोलना होगा(जिसमें लोगों को जोड़ना व निकालना है) और ब्रॉडकास्ट लिस्ट के नाम को टच करना होगा।
- अब आपके सामने एक पेज खुल गया, यहां पर एडिट रिसिपिएंट पर क्लिक करें और नए कांटेक्ट को जोड़कर ओके कर दें। या जिसे निकालना हो निकाल दें।
फायदा
इसका फायदा यह होता है की चाहे आपके ब्रॉडकास्ट में कितने भी कांटेक्ट जुड़े हो और आप उस पर कोई मैसेज डालते हैं तो वह मैसेज सभी कांटेक्ट पर एक साथ जाएगा लेकिन किसी को भी पता नहीं होगा कि आपका ब्रॉडकास्ट की लिस्ट कितनी लंबी है उसे लगेगा की वह मैसेज सिर्फ और सिर्फ उसी के पास आया है।
किसी चैट को पिन-अप करना
- पिन-अप करने के लिए सबसे पहले आप अपने व्हाट्सएप के होम पेज पर जाइए।
- जिस ग्रुप या चैट को पिन-अप करना है, उस ग्रुप को थोड़ी देर होल्ड करके सिलेक्ट करे लेंगे।
- अब ऊपर देखेंगे पिन📌 बनकर आ जाएगा बस उसी को टच कर दीजिए, आपका ग्रुप पिन-अप हो जाएगा।
- इस तरह से आप तीन ग्रुप को पिन अप कर सकते है।
- यदि आप चौथे ग्रुप को पिन-अप करना चाहते हैं, तो आपको तीन ग्रुप में से किसी एक को हटाना होगा।
पिन-अप करने का फायदा
- जब आप अपने ग्रुप को पिन अप कर लेते हैं, तो ग्रुप में कोई भी मैसेज आता है, तो वह आपको सबसे पहले दिखाई देता है, क्योंकि पिन अप करने से वह सदैव सबसे ऊपर दिखाई देता है, चाहे जितने भी ग्रुप में मैसेज आए लेकिन पिन अप वाला ग्रुप सबसे ऊपर ही होता है।
- आप हर 2 घंटे में ग्रुप को खोलकर चेक कर सकते हैं, कि क्या अपडेट आया है❓और उसका रिस्पांस दे सकते हैं।
- इस तरह से आपका कोई भी मैसेज मिस नहीं होगा, और सभी मैसेज को आप सही टाइम से चेक कर लेंगे।
Comments
Post a Comment