तीन विशेष शक्तियां
आइए जानते हैं जो 3 स्पेशल पावर है, वह कैसे हमारे लिए स्पेशल है और हमें बिजनेस का ग्रोथ करने में कैसे हेल्प करते हैं
1. पावर ऑफ स्पोकन वर्ड ( बोलने की ताकत)
किसी भी इंसान के बारे में हमें कब पता चलता है जब वह अपना मुंह खोलता है जब वह बातें करता है तब हमें उसकी पर्सनालिटी का पता चलता है हमारे अंदर इतना कॉन्फिडेंस हो, हमारी आवाज में वजन व खनक हो, हम हमेशा नाप तोल कर ही बोले, हमेशा सच बोले, हमारी बातों में सच्चाई हो, हम जब भी बात करें इतने कॉन्फिडेंस से बात करें कि सामने वाला इंसान आपकी बात को काट ही ना सके, आपके शब्दों में ऐसा जादू होना चाहिए कि सामने वाला उसको सुनने के लिए मजबूर हो जाए यह होती है हमारे बोलने की ताकत।
आपके शब्दों में जादू होना चाहिए
2. पावर ऑफ सबमिशन ( समर्पण की ताकत)
हमें अपने बिजनेस के प्रति, सिस्टम के प्रति व मेंटर के प्रति पूर्ण रुप से समर्पण की भावना होनी चाहिए मतलब हम जो भी काम करें वह पूरी लगन से करें विश्वास से करें पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें, और जब आप अपने किसी भी काम में अपनी शक्ति का पूरा 100% लगा देते हैं तो आपका बिजनेस कैसे ग्रो नहीं करेगा, आपको सफलता कैसे नहीं मिलेगी, आप कामयाब कैसे नहीं होंगे।
3.. पावर ऑफ यूनिटी ( संगठन की ताकत)
हमारे इस बिजनस में हमारी जितनी भी टीम है, हमारे मेंटर हमारी डाउन लाइन है, हमारे सभी LOS हमारे फैमिली मेंबर की तरह है जिनको हम अपना परिवार समझते हैं, जैसे हमारे घर में हमारे माता पिता हैं वैसे ही हमारे मेंटर मां बाप जैसे हैं और हमारे बच्चों की तरह हमारी डाउन लाइन होती है जिसे हम प्यार मोहब्बत से रखते हैं
जब हम एक फैमिली की तरह रहते हैं तो हमारे अंदर आत्मविश्वास आता हैहमारे अंदर सोचने समझने की ताकत आती है और हम सब एक दूसरे की ग़लतियो को माफ करना भी सीख जाते हैं, और हम एक दूसरे की परवाह करने लगते हैं, अब उस समय अगर कोई हमारी टीम में फूट भी डालने की कोशिश करता है तो हम उसे कामयाब नहीं होने देते, यह होती है हमारे संगठन की शक्ति इसलिए हमें हमेशा संगठित रहना चाहिए। जिस तरह से एक अकेली लकड़ी को कोई भी इंसान कमजोर से कमजोर इंसान तोड़ देता है लेकिन
जब कई लकड़ियों का गठरी बना दिया जाता है तो फिर उसे कोई नहीं तोड़ पाता।संगठन की ताकत से हम भी इसी तरह से सदैव मजबूत बने रहते हैं।

Comments
Post a Comment